अयोध्या, 27 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को अयोध्या में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की मां को उनके निवास अश्विनीपुरम कॉलोनी में श्रद्धांजलि अर्पित की I

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र सिंह चौधरी को खब्बू तिवारी ने बताया कि बीमारी के चलते मां का निधन हुआ है, इस अवसर पर दोनों नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की ।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
