डोडा, 14 मार्च (हि.स.)।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए डोडा पुलिस ने डोडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खेल्लानी पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में दो डंपर जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। डोडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी व खेल्लानी पुलिस चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित निरीक्षण ड्यूटी के दौरान पंजीकरण संख्या जेके 14एच-1516 और जेके14के -2416 वाले दो डंपरों को रोका।
ये वाहन चेनानी निवासी रतन सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह और चेनानी निवासी शंकर सिंह के पुत्र हरबंस सिंह द्वारा चलाए जा रहे थे। जांच करने पर दोनों वाहनों में बिना किसी वैध जीआर/फॉर्म-ए के लघु खनिज (बजरी) ले जाया जा रहा था। तदनुसार वाहनों को जब्त कर लिया गया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को तुरंत जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) डोडा के संज्ञान में लाया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
