डोडा, 11 मार्च (हि.स.)। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए, डोडा पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों को चरस जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार करके एक और सफलता हासिल की।

एसएसपी डोडा श्री संदीप मेहता-जेकेपीएस के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय डोडा की देखरेख में कास्तीगढ़ पुलिस चौकी से एक पुलिस दल ने इलाके में नियमित गश्त और जांच करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया जिनकी पहचान मुबाशिर हुसैन पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बस्ती कोटली, डोडा; मुज़मिल राजा बेग पुत्र नज़ीर अहमद बेग निवासी उदज्यानपुर, डोडा; खालिद शाह पुत् जावेद इकबाल शाह निवासी वार्ड नंबर 9, डोडा के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान इनके पास से लगभग 170 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में डोडा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 56/2026 दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। डोडा पुलिस नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और आम जनता से अपने क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करके पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह करती है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
