जोधपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल पटरियों के रखरखाव एवं आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते समदड़ी-मुनाबाव रेलखंड पर दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तिलवाड़ा स्टेशन के आसपास किए जाने वाले तकनीकी कार्यों के कारण इस रेलखंड पर ट्रैफिक प्रबंधन किया जाएगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा जो 14 मार्च को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, वह मेडता रोड-तिलवाड़ा स्टेशनों के मध्य लगभग 60 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर डेमो, जो 15 मार्च को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह भगत की कोठी-तिलवाड़ा स्टेशनों के मध्य लगभग 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
