खण्डवा, 10 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना” के तहत खण्डवा जिले के वरिष्ठ नागरिक “रामेश्वर और मदुराई” की तीर्थ यात्रा करेंगे।

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि “रामेश्वर और मदुराई” तीर्थ स्थान के लिए आज मंगलवार को विशेष रेल रवाना होगी तथा 16 मार्च को वापस आएगी। इस तीर्थ यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित पार्वतीबाई धर्मशाला में टिकिट वितरण किये जाएंगे। सभी चयनित यात्री एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल वृद्धजनों से अपील की गई है कि वे अपना आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की मूल प्रति के साथ धर्मशाला में निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
