जम्मू, 30 जनवरी (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला बेहद चौंकाने वाला है जहां दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपट ली गई।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला धूप में बैठी हुई थी। तभी एक अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर उनके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
यह मामला जम्मू के पुलिस थाना पक्का डंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
