भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित आत्मा बाजार के जीवन वस्त्रालय में शुक्रवार को दिन दहाड़े दो बदमाशों ने ग्राहक से बीस हजार रुपया छीनकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सुल्तानगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी। पीड़ित व्यक्ति श्याम रजक साकिन महेशी पैन का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज स्टेट बैंक से बीस हजार रुपया निकालकर आत्मा बाजार जीवन वस्त्रालय में कपड़ा खरीदारी करने आए थे। इसी बीच मेरे पिछले दो बदमाश युवक आए और बीस हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। उधर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस बदमाशों के पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
