नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उप राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को कालिंदी कुंज घाट का दौरा किया।

उप राज्यपाल ने एक्स पर लिखा, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नदी के वर्तमान स्वरूप स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था। साथ ही, काम आने वाले और लंबे समय तक टिकने वाले उपायों की पहचान के लिए देश-विदेश के बड़े वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल करने पर चर्चा हुई।
————
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी
