सहरसा, 10 फ़रवरी (हि.स.)।स्थानीय स्टेडियम सहरसा में खेल एवं सांस्कृतिक विभाग, बिहार सरकार, पटना के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के बीच पारा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डीआरडीए निदेशक सह जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ की गई। जिला खेल पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन सभी कलाओं में निपुण होते हैं।उनमें सभी कार्यों को करने के लिए एक अलग जजबा होते हैं। उन्हें केवल सही मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है।संस्थान के कार्यकलापों की सहरानीय बताया।

खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति, सहरसा के प्रयास से लगभग 50 दिव्यांग खेल प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें पारा एथलेटिक्स खेल विधा में गोला फेंक, हाई जम्प, लाँग जम्प, भाला फेंक, 100 मी0, 200 मी० रेस खेल का आयोजन की गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार, कोशी क्षेत्रीय विकलांग आवासीय मध्य विद्यालय, पटुआहा, के खेल प्रशिक्षक कुमर देव, विशेष शिक्षक उपेन्द्र कुमार साह, खेल प्रशिक्षक रोशन सिंह ध्वनि, प्रमोद कुमार ने सहयोग प्रदान की।अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार ने अपने वक्त्वय में कहा कि संस्थान बिहार राज्य के सभी जिलों में दिव्यांगजनों के आत्मबल बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सभी कलाओं में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहती है। आज के इस खेल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय खेल में भाग लेने हेतु चयनित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार
