

देवरिया, 27 मार्च (हि.स.)। यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिले विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान में 119 वाहनों का ई-चालान और 5 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों, बस स्टैंड, मालवीय रोड और कसया ओवरब्रिज पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस के अभाव, हेलमेट न पहनने तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के जरिए नशे में वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।
यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूर करें। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें।———-
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
