
देवरिया, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना गौरी बाजार क्षेत्र में रविवार को सड़क पर पैदल जा रही वृद्ध महिला को वहां ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमला देवी (65) पत्नी बाल किशून यादव निवासी बैतालपुर साहू टोला आज गौरी बाजार,
किसी काम से जा रही थीं। इस दौरान देवरिया–गोरखपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में थानेदार गौरी बाजार डा . महेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
