मरादाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। मधुरम हेरिटेज दिल्ली रोड पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुरादाबाद के तत्वावधान पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल पुनर्मिलन नहीं, बल्कि उन सैनिकों के पराक्रम, त्याग और समर्पण को याद करने का अवसर है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार सेना मेडल (सेवानिवृत्त) और मेजर जनरल अमिताभ जोशी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर ज्ञान स्वरुप (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
