
धर्मशाला, 14 मार्च (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के दौरे पर धर्मशाला पंहुचे। कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी प्रदान किया गया।

उप राष्ट्रपति धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए हैं। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राधा कृष्णन पहली बार हिमाचल प्रदेश आए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
