मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि छाता ( मथुरा ) क्षेत्र में चैत्र मास में लगने वाले प्रसिद्ध “नरी सेमरी मेला-2026” को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद मंडल में संचालित गाड़ी संख्या 18477/18478 ( पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस) का उत्तर मध्य रेलवे के “छाता“ स्टेशन पर 19 मार्च से 27 मार्च तक अस्थायी रूप से ठहराव दिया गया है।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 18477 ( पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ) समय 10:28 -10:29 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 18478 ( योगनगरी ऋषिकेश दृपुरी एक्सप्रेस ) का समय 13:26-13रू27 बजे तक दोनों गाड़ियों का दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च तक अस्थायी रूप से छाता स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
