नारनौल, 25 जनवरी (हि.स.)। नारनौल के राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने शॉर्ट फिल्म ‘प्रेरणा’ का विमोचन किया। डॉ. सुशील शीलू द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक किसान परिवार की लड़की के संघर्ष और मतदान के प्रति सामाजिक चेतना की कहानी है। फ्रेंड्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं सुमित्रा चौहान, रामपाल मेहरा, मास्टर सत्यबीर गुवानी, मैडम सरिता देवी गुवानी, मलखान सिंह, जय सिंह नारनौलिया, मास्टर अर्जुन मांडैया, टीना जेवरिया, सुनील पागल, राजू अफलातून और अन्य सैकड़ों स्थानीय कलाकारों ने काम किया है। अनेक बीएलओ और शिक्षक समुदाय ने भी फिल्म में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष भूमिकाएं निभाईं हैं। फ्रेंड्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के कैमरा प्रबन्धन की जिम्मेदारी राजेश बामणिया, अश्विनी, दिनेश और विजय सैनी, कोरियोग्राफी अशोक खरेरा, साउंड और एडिटिंग मुकेश सेन ने निभाई है।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
समारोह के दौरान कोई मतदाता पीछे न छूटे विषय पर आधारित कॉलेज और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, सहायक नीरज यादव, चुनाव कानूनगो पूनम, प्रोफेसर सुनील, प्रोफेसर यशपाल, प्रोफेसर नरेश यादव, प्रोफेसर सतपाल सुलोडिया, हंसराज गुर्जर सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला
