रायपुर 15 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के टाउन हॉल में कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम की प्रभारी रायपुर महापौर मीनल चौबे एवं पार्षद कृतिका जैन ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे आजाद चौक से स्कूटी रैली निकलेगी जो पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न होगी। दोपहर 2 बजे ऑडिटोरियम में टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। टाउन हॉल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, पद्मश्री उषा बारले, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे, डॉ. शुभ्रा मिश्रा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी मौजूद रहेंगीं। टाउन हॉल कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात नारी शक्ति पदयात्रा शाम 5 बजे निकाली जाएगी जो अनुपम गार्डन में सम्पन्न होगी
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
