नालंदा, बिहारशरीफ 03 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में आज शुक्रवार को कुंदन कुमार, जिलाधिकारी जिला अंतर्गत घरेलु गैस सिलिंडर के उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि तेल विपणन कंपनी के जिला नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैरा सिलिडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एव खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी है। उनके द्वारा बताया गया कि तीनों कंपनियों के जिला में स्थित कुल 54 ऐजेंसियो के माध्यम से लगभग 9118 घरेलु एल०पी०जी० सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय नियमानुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिनों में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में रिफिलिंग हेतु आवेदन किया जा सकता है।जिला पदाधिकारी द्वारा आमलोगों को अवगत कराया गया कि नालंदा जिले में तीन जगह क्रमशः बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र, राजगीर एवं सिलाव में PNG पाईपलाईन बिछाया गया है। अभी तक जिला में लगभग 1200 PNG Connection लगाया गया है। वैसे क्षेत्र जहां PNG पाईपलाईन बिछाया गया है वहां के उपभोक्ताओं को हर हाल में PNG Connection लगवाने का अनुरोध जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया है। ताकि लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधा प्राप्त हो तथा LPG पर लोगों की निर्भरता कम की जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल्द ही कैंप लगाकर भी PNG Connection उपलब्ध कराया जाएगा।जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा आमजनों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सजग रहने का अनुरोध किया गया। साथ ही बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कट्रोल रूम (Tollfree Number-06112-233168) का संचालन किया जा रहा है जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।जिलाधिकारी द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किन्हीं व्यक्ति को एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु सिलिंडरों की व्यवसायिक उपयोग के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना उपरोक्त नंबर पर अवश्य दे। साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति / सस्थान एल०पी०जी० सिलिडरो की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे
