नाहन, 08 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को काँशीवाला के पास नशे का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके पास से नशा करने की सामग्री भी बरामद किया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मकान न0 705/12 काँशीवाला नाहन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश और तनमय चौहान निवासी मकान न0 146/10 तैली मोहल्ला कच्चा टैंक नाहन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में धारा 27-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसका अन्वेषण जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी ने पुष्टि करते हुए संदेश दिया कि नशे का सेवन करना आपके जीवन को बर्बाद कर सकता है। यह आपके स्वास्थ्य, परिवार, और समाज के लिए हानिकारक है। पुलिस विभाग नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और नशे का सेवन करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। यदि आप नशे का सेवन कर रहे हैं, तो कृपया इसे छोड़ने का प्रयास करें। आपके पास अभी भी समय है। नशे से मुक्ति पाने के लिए सरकार और समाज द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का लाभ उठाएं और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।नशे का सेवन करना अपराध है और इसके लिए आपको कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसलिए, नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
