नोएडा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लाेगाें की माैत हाे गई है। इनमें कुछ घटनाएं देर रात की है। पुलिस सभी मामलाें में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पहली घटना थाना फेस-दाे क्षेत्र की है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार देर रात काे कुलेसरा निवासी पुष्पा (45) देवर के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में दूसरी माेटर साइकि से बाइक कीं टक्कर हाे गई। हादसे में पुष्पा और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। घायलाें काे इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार काे इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि बिसाहड़ा मार्ग पर ट्रक ने बेकाबू कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहा सोनू और साथ में मौजूद उसका दोस्त सतबीर घायल हो गया। दोनों को अस्पताल भेजा गया,जहां सोनू की मौत हो गई। मृतक के भाई हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बादलपुर के गांव कुड़ी खेड़ा मोड़ पर रविवार रात को सड़क पार कर रहे ग्राम धूम मानिकपुर निवासी राजू (45) काे बेकाबू पिकअप टक्कर मारकर निकल गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी तरह बुलंदशहर जिले में बीते दिनाें हुए सड़क हादसे में घायल दीपक को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में कराया। इलाज के दौरान बीतीरात उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई बुलंदशहर पुलिस कर रही है।
——————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
