नोएडा, 18 मार्च (हि.स.)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक सात वर्षीय बच्चे के साथ पड़ाेसी व्यक्ति ने कुकर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर 39 के थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बुधवार काे बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक सात वर्षीय बच्चे से पड़ोसी युवक कबीर ने मंगलवार की रात कुकर्म किया। बच्चे ने अपने घर वालों को आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि बुधवार को परिजनों ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित कबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर आराेपित काे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आराेपित काे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
