खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। एकल विद्यालय आरोग्य योजना मुरहू के तत्वावधान में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू के सौजन्य से रविवार को महर्षि मेंही आश्रम शांतिपुरी शबरी कुटिया, मुरहू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एक सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान अधिकांश मरीजों में खून की कमी, कमजोरी, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज से संबंधित समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को आवश्यक दवाओं के साथ-साथ उचित परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मेडिकल टीम के सनिका पांडू और ताराश्री कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं समिति की ओर से डॉ. डीएन तिवारी, संजय सत्संगी और सुबोध कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया।
स्वास्थ्य दल में मारिया गोरलो, ज्योति लकड़ा, नीतीश कुमार, दिनेश कुमार, शशिकांत एक्का, कृष्णा महतो, चंडेया हापदगड़ा, इलिशिबा सोरों, ध्रुवेंद्र भास्कर, सुंदर पाहन, जयसिंह मुंडा, महेंद्र सिंह नाग और मालती देवी सहित अन्य सहयोगियों ने भी सराहनीय योगदान दिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
