
देवरिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को जनपद देवरिया के औरा चौरी स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं।
कार्यक्रम में देवरिया सदर से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सभी पार्टीजनों को पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सतत चलने वाली पार्टी है, जिसकी नींव के ईंटेे हमारे पार्टी के कार्यकर्ता हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ , अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को पुनस्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।
पूर्व सांसद डा रमापति त्रिपाठी ने कहा कि जनसंघ से हमारी यात्रा शुरू हुई और आज केंद्र और कई प्रदेशों में हमारी सरकारें हैं । आज भाजपा 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत पंच निष्ठा हैं । राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, गांधीवादी समाजवाद तथा मूल्य आधारित राजनीति।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है । कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अनिरुद्ध मिश्रा, अंतर्यामी सिंह ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने किया । इस दौरान पंडित गिरीश चंद्र तिवारी पूर्व विधायक डा . सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, काली प्रसाद, विशंभर मिश्रा, प्रेम अग्रवाल, राजेश कुमार मिश्रा, संजय सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी मारकंडे तिवारी रमेश तिवारी, गंगा सिंह कुशवाहाए रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, प्रभाकर तिवारी, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, गिरिजेश सिंह, अमित सिंह, रामाज्ञा चौहान, भारती शर्मा, निर्मला गौतम, शोभा यादव, शैलेन्द्र सिंह आजाद, नरेंद्र मिश्रा पप्पू, अभय नाथ त्रिपाठी, काशीपति शुक्ला, ऊषा पासवान, अर्चना पांडे, प्रदीप मधेशिया, सरिता पासवान, राजेश निषाद,राजन यादव,अंकुर राय, वीरेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
