आसनसोल, 25 जनवरी (हि. स.)। भाजपा युवा मोर्चा की नमो युवा योद्धाओं के पदाधिकारियों ने रविवार को आसनसोल उत्तर धाधका स्थित जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया।

मौके पर राहुल सिंह (युवा मोर्चा राज्य कमेटी) अभिक मंडल और गौरव बनर्जी, अविराज शर्मा, शुभम भगत, सोनू यादव, संजय सिंह, देबाशीष दुबे आदि उपस्थित थे।
मीडिया समन्वयक गौरव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज पढ़ा-लिखा नागरिक बेरोजगार घूम रहे हैं। इसलिए युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नौकरी मांगे बंगाल (चाकरी चाई बांग्ला) अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य बूथ स्तर पर घर-घर जाकर युवाओं से पोस्टकार्ड लिखवाएंगे। ये पोस्टकार्ड राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास भेजा जाएगा।
गौरव बनर्जी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री दावा करती है कि डबल डबल नौकरी मिलेगा आज उनके दावे खोखले साबित हो चुके हैं। इसलिए राज्य का प्रत्येक युवा आज उनसे नौकरी की मांग कर रहा है। पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की समस्या का मूल कारण है तृणमूल के भ्रष्टाचार।
उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार में व्याप्त सभी विभागों के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है जिस कारण पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो रही है। यहां तक कि पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री को भी जेल जाना पड़ा है। पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन की आवश्यकता है। इस परिवर्तन की आह्वान को लेकर भाजपा का युवा मोर्चा घर-घर जाकर युवाओं से परिवर्तन की गुहार लगाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा
