चंडीगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर बढ़ रहे चलन पर चिंता जताई गई। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने इस विषय की तरफ समूचे सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन की लत बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो रही है। बहुत से बच्चे मानसिक रूप से बीमारी की जकड़ में आ रहे हैं।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब सरकार से कहा कि मोबाइल पर बहुत समय लगा रहे हैं। पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल न दें, इस पर क्या सरकार कोई एडवाइजरी दे सकती है। मंत्री ने कहा कि इस बार चर्चा करके हम कोई फैसला लेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
