प्रयागराज, 11 मार्च (हि.स)। सामाजिक संस्था हुड्सा द्वारा संचालित समदरिया स्कूल दांदूपुर में कला एवं संगीत केंद्र का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष 14 मार्च को करेंगी।

यह जानकारी हुड्सा के सचिव डॉ मणि शंकर द्विवेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व कुलपति, बीएचयू करेंगे। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व अपर महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय नीरज त्रिपाठी तथा शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह केंद्र बच्चों एवं युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित रहेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
