श्रीनगर, 18 अप्रैल (हि.स.)। परिचालन संबंधी कारणों से शनिवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से दो उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान एआई 1799/1810 (दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली) और स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-161 (श्रीनगर-जम्मू-दिल्ली) आज के लिए रद्द कर दी गई हैं।
अधिकारी ने आगे बताया कि यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले पुनर्बुकिंग, धनवापसी और अन्य सहायता के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। अधिकारी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
