बिजनौर, १३ मार्च (हि.स.) | जनपद बिजनौर के नगर चांदपुर में परीक्षा देने गई इंटरमीडिएट की छह लापता छात्राओं को 24 घंटे बाद पुलिस द्वारा हरिद्वार में बरामद कर लिया गया है|

मालूम हो कि चांदपुर से छात्राएं संस्कृत की परीक्षा देकर घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्राओं को हरिद्वार से बरामद कर लिया। छात्राओं कहना था कि वे आगे की पढ़ाई करने के लिए घर से चली गई थीं, किराए पर कमरा भी ले लिया था।
संस्कृत विषय की परीक्षा देने के बाद लापता हुईं इंटर की छह छात्राओं की बरामदगी के लिए दिनभर थाने में हंगामा चला। पुलिस की 11 टीमों का गठन भी किया गया। मगर शुक्रवार की शाम ढलने तक इन छात्राओं को ढूंढ निकाला, जोकि हरिद्वार में मिलीं |
उल्लेखनीय है कि चांदपुर से छात्राएं संस्कृत की परीक्षा देकर घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस गुरुवार की रात्रि लगभग दस बजे पुलिस को सूचना दी। उसी समय से सक्रिय हुई पुलिस ने छात्राओं को हरिद्वार से बरामद कर लिया। छात्राओं कहना था कि वे आगे की पढ़ाई करने के लिए घर से चली गई थीं, किराए पर कमरा भी ले लिया था।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि छात्राओं को बरामद कर लिया गया है। बताया कि वे नौकरी करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थीं। हरिद्वार पहुंचकर छात्राओं ने रोशनाबाद में तीन हजार रुपये मासिक पर कमरा किराए पर ले लिया था। छात्राओं को बरामद करने के बाद वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया गया है तथा सभी छात्राओं के काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है |
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
