वाराणसी, 13 मार्च(हि. स.)। वाराणसी के भुल्लनपुर क्षेत्र में 34 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में शुक्रवार परेड के बाद सेनानायक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि देश और प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी के समाचार आने के बाद उन्होंने 34 पीएससी वाहिनी की गैस एजेंसी का निरीक्षण किया है और पाया है कि किसी प्रकार की गैस उपलब्धता संबंधित कोई समस्या नहीं है। पीएसी जवानों को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है। यहां सब कुछ आल इज वेल है।

इससे पूर्व में 34 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में सेनानायक की उपस्थिति में वाहिनी परेड ग्राउंड पर परेड कराई गई। परेड के हकदार परेड पर उपस्थित रहे। सेनानायक ने अनुशासन और स्वच्छता पर एक बार फिर से जोर दिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
