-पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपित किया गया गिरफ्तार

पलवल, 07 मार्च (हि.स.)। पलवल के हथीन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने 10 दिनों तक मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।
आखिरकार रोते-रोते पीड़िता ने मां को सारी बात बता दी, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपित ‘प्रवेश’ को उसी शाम पकड़ लिया गया।
शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि आरोपित को पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया, वहाँ से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जाँच में और राज खुलने की संभावना है।
एसपी वरुण सिंगला ने स्कूलों में जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिया है। इस का मकसद बच्चों को बुलिंग, औरतों पर अत्याचार और हिंसा से बचाना है।
महिला थाना प्रभारी सीमा देवी ने कहा कि बुरी छुअन हो तो बच्चे फौरन प्रिंसिपल, माँ-बाप या महिला थाने में बताएँ। अपराधी को तुरंत सजा मिलेगी, बाकी बच्चे सुरक्षित रहेंगे। पलवल पुलिस ऐसी हरकतों पर सख्ती करेगी, बच्चों का बचपन बचेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग
