उन्नाव, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अवैध खनन केवल खनन माफिया ही नहीं बल्कि बड़ी कंपनियां भी इस गोरख धंधे में घुसकर करोड़ों रुपये की कमाई कर रहीं हैं। ऐसा ही प्रकरण उन्नाव जनपद की सदर तहसील के ग्राम शिवपुर से प्रकाश में आया है। यहां

गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अवैध खनन कर तालाब जैसे भारी गड्ढे बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं शासनादेश और नियमों का उल्लंघन करते हुए पशुचर की भूमि पर सैकड़ों डंपर मिट्टी गंगा एक्सप्रेसवे में अवैध रूप से डाली गई है। इसके पीछे सदर तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत बताई जा रही है।
दरअसल सदर तहसील के ग्राम शिवपुर की पशुचर भूमि संख्या 80 ड 11.5780 हेक्टेयर वं 496 रकबा 4.9960 हेक्टेयर आदि गाटों में अवैध खनन छह माह से गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में पटेल इन्फ्रा. कम्पनी के मैनेजर सलमान द्वारा ग्राम प्रधान एवं लेखपाल की मिली भगत से किया जा रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों तथा पूर्व प्रधान रणंजय सिंह की ओर से कई बार शिकायत की गई। इस पर खनन विभाग एवं राजस्व विभाग की ओर से जाँच की गयी है। जांच में भारी राजस्व का नुकसान एवं सुरक्षित भूमि को मानक के विपरीत खुदाई किया जाना पाया गया।
इस अवैध खनन पर तहसीलदार सुरभि गौतम ने गुरुवार को बताया कि मामला चेक कराती हूँ।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित
