पानीपत, 10 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को दो किलो 518 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी रिहान व शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उनकी एक टीम बीती शाम गश्त व जांच पड़ताल के चंदौली गांव के पास थी। टीम को तभी सूचना मिली की दो युवक एक बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर गढ सरनाई की और से बबैल गांव की तरफ आर रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने बबैल रोड गढ सरनाई चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर पश्चात गढ सरनाई की और से दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाया। पूछताछ करने पर बाइक चला रहे युवक ने अपनी पहचान रियान व पीछे बैठ युवक ने अपनी पहचान शाहरुख करनाल के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने युवकों की तलाशी ली तो आरोपी शाहरुख ने हाथ में पकड़े प्लास्टिक थैले से खाकी रंग की टेप लगा एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलकर देखा तो उसमे दो किलो 518 ग्राम गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा सुबह गांव के ही एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था। शाम के समय दोनों आरोपी गांजा को लेकर बेचने के लिए गढ सरनाई से होते हुए बबैल गांव की तरफ ग्राहक की फिराक में आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा
