जम्मू,, 11 मार्च (हि.स.)।

पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने बिजली बिल बकाया के नाम पर आम लोगों के कनेक्शन काट दिए हैं। पार्टी का कहना है कि दो से तीन हजार रुपये तक के छोटे बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के भी बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडीपी ने सरकार से अपील की है कि छोटे बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन तुरंत बहाल किए जाएं और लोगों को राहत दी जाए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
