फिरोजाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। थाना पचोखरा पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात त्वरित कार्यवाही करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षित बचाया है। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है।

थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला महादेव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा अपने कमरे में बंद होकर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना थाना पचोखरा पर प्राप्त हुई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में महिला सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाना पचोखरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल नगला महादेव मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए कमरे का गेट तोड़कर महिला को फांसी लगाने से पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। थाना पचोखरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला एवं परिजनों की काउंसिलिंग की गई। महिला पूर्णतः सुरक्षित है।
थाना पचोखरा मिशन शक्ति पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित तोमर, उपनिरीक्षक निशा बंसल प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र थाना पचोखरा, उपनिरीक्षक प्रेमचन्द, हैड कांस्टेवल सतेन्द्र, जयवीर, संजय, महिला कास्टेबल सोनम हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
