नाहन, 27 मार्च (हि.स.)।सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1.76 ग्राम स्मैल/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की पाँवटा साहिब में तैनात विशेष डिटेक्शन टीम गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि आरोपी शौकत अली आयु 37 वर्ष पुत्र गामा निवासी हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब स्कुटी न0 HP17H-1571 में स्मैक/हैरोईन का अवैध धन्धा करता है। जिस पर टीम में त्वरित कार्यवाही करते हुए भुंगरनी के पास उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 1.76 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की,। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है। जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
