
रांची, 08 फरवरी (हि.स.)। नामकुम थाना पुलिस ने लाली, हेसो और गरूड़पीढ़ी गांव के वन क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती का सत्यापन कर करीब पांच एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

अफीम की खेती को नष्ट होने के बाद आस-पास के ग्रामीणों को इस संबंध में अफीम की खेती से होने वाली हानि और पर्यावरण एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हिदायत दी गई। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध अफीम की खेती की फसल में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेंगी।
उक्त कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
