रांची, 11 मार्च (हि.स.)। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वह आजाद बस्ती का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीआईटी थाने की पुलिस ने पशु लदे एक कंटेनर को जब्त किया था। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।
वहीं, सिकिदरी थाने की पुलिस ने पशु लदे चार पिकअप वाहनों को जब्त किया था। रांची के अलग-अलग इलाकों में लगातार पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गयी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
