–अपराधी के खिलाफ कानपुर व सदर कोतवाली में दर्ज है सोलह मामले

हमीरपुर, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रविवार को पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया गया है। अपराधी के खिलाफ सोलह अपराध दर्ज हैं। जिसमें मारपीट के एक मामले में ये पिछले साल से फरार था।

सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल ने आज शाम बताया कि हमीरपुर नगर के रमेड़ी मोहाल निवासी अंकित तिवारी पुत्र संजय तिवारी के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत सोलह मामले दर्ज हैं। शस्त्र अधिनियम के तहत नौबस्ता कानपुर में एक मामला दर्ज है। इसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कई बार कार्रवाई की गई है। उन्हाेंने बताया कि मारपीट के मामले में ये अपराधी पिछले साल से फरार था। आज मांझखोर रमेड़ी से इसे अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
