फिरोजाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना सिरसागंज पुलिस ने रविवार को पुलिस टीम पर पथराव करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सिरसागंज थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि गांव नगला खरी में बीते गुरुवार देर रात ससुरालीजन द्वारा विवाहिता सुनीता की पिटाई करने की शिकायत पर पुलिस टीम मामले की जांच करने गांव पहुंची। इस पर आरोपितों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पथराव कर दिया। अचानक पथराव से पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। वहीं पुलिस वहान शीशे भी टूट गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दो आरोपितों रामवीर और विकास को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया था जबकि अन्य आरोपित फरार थे। इस मामले में वांछित आरोपित विनोद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगला खरी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
