जोधपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने एक दिन पहले पेश किए गए केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश की इकोनॉमी बढ़ेगी और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। वहीं कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार गरीब, युवा, किसान और महिला इन चारों स्तंभों को ध्यान में रखते हुए बजट लाया गया है। वे दोनों आज यहां सर्किट हाउस में बजट को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

पूनिया ने कहा कि यह बजट युवाओं को समर्पित है। इस बजट में कौशल विकास, रोजगार और नवाचार का नया युग, स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार, सेवा क्षेत्र में सुधार किसान समान सुरक्षा और सम्मान जैसी कहीं महत्वपूर्ण इस बजट में रखी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी, एसएमई ग्रोथ फंड और हर जिले में महिला छात्रावास की सुरक्षा आवास के सुविधाओं से बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और रोजगार में भागीदारी बढ़ेगी। इससे सामाजिक सशक्तिकरण की नई गति प्रदान होगी। मध्य और आम नागरिक के लिए इलाज सस्ता होगा। कैंसर की दवाइयां पर सीमा शुल्क में कटौती से परिवार का स्वास्थ्य व काम होगा। विदेश पढ़ाई और यात्रा सस्ती हुई है। इनकम टैक्स प्रक्रिया आसान और डिजिटल सेवाओं में सरलता जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को इस बजट के द्वारा छुआ गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी और दूरदर्शी बजट है। सरकार का मंत्र है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म जो इस बजट में साफ झलक रहा था।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विकास की धारा समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने इसको लेकर बजट लाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने रोजगार सृजन करने और भविष्य की तकनीक में भारत को अग्रणी बनाने हेतु बजट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन, महिला छात्रावास, बायो फार्मा सेक्टर, एसएमई ग्रोथ फंड, विदेश यात्रा राहत जैसी कही महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया। बजट में राजस्थान की हिस्सेदारी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र के सभी योजनाओं में राजस्थान को हिस्सा मिलेगा। रेलवे की कई परियोजनाओं से भी राजस्थान को फायदा होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
