–हिन्दू राष्ट्र का स्वर बनेगा राष्ट्र हनुमंत कथा: डॉ. उदय प्रताप सिंह

–20 को भव्यता के साथ निकलेगी मंगल कलश यात्रा, 21 को लगेगा बाबा बागेश्वर धाम पीठ का दरबार
–मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगे रामायण सीरियल के राम, सीता, लक्ष्मण
प्रयागराज, 30 मार्च (हि.स)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर साेमवार काे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में प्रेस वार्ता किया गया। प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 से 22 अप्रैल तक बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा अरैल घाट माघ मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जो प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा और यह राष्ट्र हनुमंत कथा हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी।
डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ निकाली जाएगी। जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। मंगल कलश यात्रा में डीजे बैंड, ढोल नगाड़ा, भांगड़ा, वाद्य और मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा जिले के सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पाषर्दगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं बहनें और पुरुष शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मंगल कलश यात्रा का शुभारम्भ 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होगा जो गऊघाट पुलिस चौकी, मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन कोठा पार्चा, जीवन ज्योति हॉस्पिटल मार्ग से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान कथा स्थल परेड ग्राउंड में विशेष रूप से’ 21 अप्रैल मंगलवार को कथा स्थल पर बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी बालकनंद गिरी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा स्वामी यमुना पुरी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी राजेंद्र दास महाराज, स्वामी संतोषाचार्य सतुवा बाबा महाराज, यज्ञ सम्राट स्वामी पागलबाबा महाराज, लेटे हुए हनुमान बंधवा महंत बलवीर गिरी महाराज, कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज, कथावाचक इंद्रेश महाराज, बालकृष्ण महाराज, कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज, कथारस प्रवाहक डॉ अनिरुद्ध महाराज, कथा वाचक नरोत्तम दास महाराज, कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी, कथा वाचक डॉ श्यामसुंदर पाराशर महाराज, कथावाचक रामजी झगलूर महाराज, स्वामी अभिरामाचार्य महाराज शामिल होंगे और अपना आशीर्वचन देंगे।
इसके अलावा भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार सांसद रवि किशन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी कलाकार दिनेश सिंह यादव निरहुआ, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा नेता बृजेश सिंह, महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज, दुर्याेधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत ईस्सर, अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान, युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर शामिल होंगी। प्रेस वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर आदि शामिल रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
