फतेहपुर, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को एक मार्ग दुर्घटना में प्राईवेट बस ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास एक प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की माैत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी रामकरन पासवान(52) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह आज जबरापुर गांव कोतवाली बिन्दकी में एक कार्यक्रम से वापस अपने गांव काजीपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

मृतक की भतीजी शीला ने बताया कि बस की टक्कर से मेरे चाचा की मौत हुई है। रामकरण पासवान अपने पीछे पत्नी सोनू, एक पुत्र और छह पुत्रियों को छोड़ गए हैं।
कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर तत्काल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई और शव को पोस्टमार्टम भेजा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार
