फरीदाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक लाख 98 हजार रुपए की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि बडख़ल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फोन से अचानक तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख 98 हजार रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य(22) व रिषभ(22) निवासी बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है तथा बुराडी दिल्ली के रहने वाले है। दोनों ने आरोपी आर्यन से खाता लेकर आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। दोनों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पूर्व इस मामले में मनीष(खाताधारक), साहिल व आर्यन को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य मामले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 16 लाख 55 हजार की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने खाताधारक अंकित निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2025 को एक टेलिग्राम ग्रुप से जोडा गया, जिसमें ट्रैडिंग की सलाह दी जाती थी। उक्त ग्रुप को उसने कुछ दिन तक ऑबजर्व किया और निवेश करने का मन बनाया। जिसके लिए उसका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए कहा गया। फिर उसने निवेश करना शुरू किया और उसने कुल 16 लाख 55 हजार रू का निवेश किया। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो ग्रुप को डिलिट कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी बीए पास है व प्राईवेट नौकरी करता है। खाता में ठगी के 50 हजार रुपये आये थे। आरोपी को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर
