
फर्रुखाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के गंगातट पांचालघाट को पर्यटन की दृष्टि से और रमणीक बनाने की दिशा में कार्य तेज हाे गया है। जिलाधिकारी आशुताेष द्विवेदी के समक्ष आज एम्पेनल्ड आर्किट्रेक्ट फर्म की ओर से पर्यटन विकास कार्य विषयक प्रस्तुतीकरण द्वारा किया गया।
पॉचाल घाट पर लोक निर्माण विभाग की रिक्त भूमि पर मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के सापेक्ष सम्बन्धित कार्यों के स्थलीय परीक्षण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को पांचाल घाट का भ्रमण करने के निर्देश दिये । बैठक में राजीव कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, दीप्ति वत्स, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, मुरलीधर, अधिशाषी अभियन्ता, लोनिवि प्रान्तीय खण्ड, यदुनाथ सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम शहरी, आदि अधिकारी उपस्थति रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
