फर्रुखाबाद, 28 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने हथियारों की अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए तीन संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा एवं शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव कला खेल के जंगल में तरीक, मुख्तियार खान और असद खान एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापा मारकर फैक्ट्री संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 10 तमंचे बने अधबने तमंचे और जीवित व मृत कारतूस बरामद हुए हैं। शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी हाथ लगे हैं। कोतवाल ने बताया कि इन सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर ही छापे मारे जा रहे हैं, शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

——————–
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
