जम्मू, 06 फ़रवरी (हि.स.)।

जेकेएनसी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के बजट की सराहना करते हुए इसे अद्भुत और समावेशी बताया।
उन्होंने कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रावधान किए गए हैं। जम्मू में विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने बजट को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि इससे हर संभव तरीके से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव विभिन्न समूहों की जरूरतों को पूरा करते प्रतीत होते हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन से आम नागरिकों को ठोस लाभ मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर का 2026-27 का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और कल्याणकारी पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
