फिरोजाबाद, 26 जनवरी (हि.स.)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न जगहाें पर तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन के परेड मैदान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सलामी ली गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी रमेश रंजन का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। शांति व सद्भावना के प्रतीकात्मक ट्राई कलर बलून आसमान में छोड़े गए। परेड के प्रथम कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत क्षेत्राधिकारी लाइन रहे। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में सम्मलित समस्त 09 टोलियों ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया। टोलियों के साथ मोटरसाइकिल दस्ता, डायल-112 दस्ता, अग्निशमन दस्ता, डॉग स्कॉवड दस्ता, रेडियो शाखा दस्ता व एम्बूलेंस दस्ता साथ में रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।——————-
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
