नाहन, 07 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवाार को नाहन में कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन हुआ है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह लगातार नौवां बजट उस परिवर्तन यात्रा को नई गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह पहला बजट है, जो कर्तव्य पथ की भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को केंद्र में रखता है। इस बजट का मूल मंत्र आत्मनिर्भर भारत है और सरकार के निर्णयों का सीधा लाभ आम नागरिक तक पहुंचे — इस सोच के साथ इसे तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण, रोजगार सृजन और अवसर विस्तार को बजट का केंद्रीय आधार बनाया गया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी पिछले बजटों की तुलमा में अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। इसके इलावा ग्लोबल बायो फार्मा हब बनाने में भी प्रदेश को लाभ निलेगा क्योंकि अधिकतर फार्मा उद्योग सोलन व सिरमौर में है और एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब हिमाचल में है इससे प्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटन, हेल्थ पर्यटन इको टूरिज्म ,माउंट एंड ट्रेल बनाने से पर्यटन विकसित होगा इसके इलावा रेल बजट में भी प्रदेश को अधिक बजट दिया गया है।
सांसद कश्यप ने कहा कि शिक्षा, कौशल, उद्यमिता, एआई और उभरती तकनीकों को बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। आयुष और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे तथा पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक सहयोग केंद्र भी विकसित किया जाएगा। पशु चिकित्सा, कृषि विविधीकरण और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
