पूर्वी चंपारण,13 मार्च (हि.स.)।ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी सड़कों को गढ्डामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। ये खस्ताहाल सड़कें खुद ही हादसे को न्योता दे रही हैं।मामला बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के बनकटवा से घोड़ासहन मार्ग का है, जहां पूरे मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं।

इस मार्ग का निर्माण कार्य चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। लगभग एक वर्ष से यह मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है तथा जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और बिखरे बोल्डर व गिट्टियों के कारण हर दिन गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं। अनुरक्षण समय में होने के बावजूद इस मार्ग का मरम्मत नहीं कराया जा सका है। इस सड़क पर हर रोज हादसे होते रहते हैं।सड़क मरम्मती के सम्बन्ध में पूछने पर कनीय अभियंता विकास कुमार ने कहा सड़क का टेंडर हो गया है। दो माह में झझरा से घोड़ासहन वीरता चौक तक सड़क बन जायेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
