मुंबई, 10 फरवरी (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका ने 600 करोड़ रुपये

के 361 टेंडर जारी किए हैं। ये सभी सभी टेंडर बीएमसी चुनावों के बाद लगभग एक महीने
में जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से अधिकांश निविदाएं आचार संहिता
हटने के बाद जारी की गई हैं। 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच जारी कुलटेंडरोंमें से 355 फिलहाल सक्रिय हैं.स्थानीय निकाय चुनावों से पहले
लागू की गई आदर्श आचार संहिता को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से हटाए जाने के बाद
ये टेंडर जारी किए गए। इन टेंडरों में मुंबई भर में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत
सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। इसमें रोड कार्य, सीसी रोड, बांद्रा एसटीपी व अन्य मरम्मत
कार्य शामिल हैं। इसके अलावा केईएम अस्पताल की मरम्मत, बोरीवली में कचरा संग्रहण के
लिए वाहन, मालाड में जलनिकासी और रोड मरम्मत, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए
वाहन-आधारित मिस्ट स्प्रे मशीनों की खरीद और एचबीटी कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों के
रखरखाव जैसे कार्य शामिल हैं. यदि पहले से सक्रिय किसी भी
परियोजना के टेंडर में कोई अड़चन आती है, तो उन्हें दोबारा वैधानिक
समितियों से मंजूरी की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा, जो पिछले चार वर्षों से
अस्तित्व में नहीं हैं।
मनपा अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में टेंडर दिसंबर से लंबित
थेलेकिन
आदर्श आचार संहिता के कारण जारी नहीं किए जासकेथे।
15 दिसंबर
से 16 जनवरी तकजब आदर्श आचार संहिता लागू थी कोई भी टेंडर जारी नहीं किया
गया। आमतौर पर हर सप्ताह पांच से दस टेंडर जारी किए जाते हैं. लेकिन आचार संहिता
के एक महीने की अवधि में कोई नया टेंडर जारी नहीं हो सका। इससे लंबित कार्यों का
ढेर लग गया था। चुनावों के बाद कार्यों में देरी से बचने के लिए टेंडर अपलोड किए
गए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
