धर्मशाला, 28 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 वन डे एलीट टूर्नामेंट 2025-26 के लिए टीम घोषित कर दी है। एचपीसीए की इस टीम की कमान नैंसी शर्मा को सौंपी गई है। वहीं टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में कशिका ठाकुर, धन्य लक्ष्मी, पल्लवी ठाकुर, अंशिका सिंह, अंशिका ठाकुर, हर्षिता राजपूत, साक्षी ठाकुर मंडी, देवांशी वर्मा, हिमांशी मेहता, मनीषा रावत, वासुवि फिश्टा, कनु प्रिया, रिंकल पांडे तथा अंशिता संदल को जगह मिली है।

इसके अलावा टीम में पवन सेन मुख्य कोच, सुनील कुमार सहायक कोच कोच, जानवी अरोड़ा फिजियो, प्रीति रानी ट्रेनर, अभिषेक ठाकुर वीडियो विश्लेषक, सोनाली ठाकुर मालिशकर्ता तथा शिव कपूर मैनेजर शामिल हैं।

एचपीसीए के लीग मैचों का शेड्यूल
वहीं अगर बात हिमाचल के लीग मुकाबलों की करें तो प्रतियोगिता के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश असम के साथ 3 मार्च को, हिमाचल प्रदेश और मुंबई 5 मार्च को, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी 7 मार्च को, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान 9 मार्च को तथा हिमाचल प्रदेश और पंजाब 11 मार्च को भिड़ेंगे। यह सभी मैच हरियाणा में खेले जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
